बाइकसवार युवकों ने मुनीम से की मारपीट, लूटे लाखों रुपए

फतेहाबाद । फतेहाबाद में स्कूटी से घर लौट रहे मुनीम के साथ मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मारपीट की। इसके बाद 2 लाख 60 हजार रुपये की लूट को अंजाम ‎दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा मुनीम को इलाज के बाद घर भेज दिया है। जानकारी के मुता‎बिक शिवा गली निवासी तरुण डांगरा रोड स्थित गोयल फ्लोर मिल में मुनीम के पद पर कार्य करता है। देर रात वह 2 लाख 60 हजार रुपए बैग में लेकर घर वापस आ रहा थे, तभी पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर ‎दिया और बैग छीन कर फरार हो गए। मुनीम ने साथ लगती मेहता फ्लोर मिल में जाकर अपनी जान बचाई तथा इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पु‎लिस ने मुनीम के बयान दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुनीम तरुण ने बताया कि उसके पास मिल में 2 लाख 60 हज़ार रुपए की पेमेंट आई थी तथा रात होने के चलते वह बैग में रुपए लेकर अपनी स्कूटी से घर आ रहा था तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों में से एक ने उस पर लाठी से हमला शुरू कर दिया तथा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि साथ लगती फ्लोर मिल में जाकर उसने अपनी जान बचाई तथा सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले की सूचना शहर पुलिस को दे दी है और पुलिस जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply