बाइक स्लीप होने से सड़क पर गिरा दंपत्ति, बस से कुचलकर घटनास्थल पर मौत

वलसाड | वलसाड में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की बस से कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गई| दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर पुलिस के सामने हाजिर हो गया| जानकारी के मुताबिक वलसाड में धरमपुर रोड से गुजर रही मोटर साइकिल अचानक स्लीप हो गई| बाइक स्लीप होने से उस पर सवार दंपत्ति सड़क जा गिरा| उसी वक्त पीछे से आ रही रोडवेज बस का ड्राइवर कुछ समझे इससे पहले बस टायर दंपत्ति को रौंद चुके थे| हांलाकि बाद में ड्राइवर ने बस रोक दी| लेकिन तब तक पति-पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो चुकी थी| हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम हो गया| सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के समक्ष बस का ड्राइवर हाजिर हो गया| फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|

Leave a Reply