बाटी-चोखा परोसने में हुई देरी तो दरोगा जी बोले- इतना चालान काटेंगे कि…

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अभी एक दिन पहले ही डीजीपी (DGP) ने सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए थे. वहीं चौबीस घंटे के अंदर राजधानी में एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया, जिसमें एक दरोगा (Sub Inspector) एक दुकानदार को बाटी-चोखा (Bati-Chokha) देर से परोसने पर बरसते दिख रहे हैं और चालान की धमकी दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी (SSP) ने दरोगा को निलंबित कर दिया गया है.

दरोगा के साथ सिपाही भी बनाता दिखा दबाव

मामला तालकटोरा थाना क्षेत्र का है. यहां दरोगा दिनेश चंद्र राजाजीपुरम पोस्ट ऑफिस के सामने बाटी-चोखा खाने पहुंचे थे. दुकानदार को बाटी-चोखा परोसने में थोड़ी देर हो गई. इसके बाद दरोगा नाराज हो गए और चालान काटने की धमकी देने लगे. इस दौरान उनके साथ सिपाही भी दबंगई करते दिखाई दिए. इस दौरान वहां खड़े एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया.

 

Leave a Reply