बारिश से गुजरात के नाडियाड में गिरी 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली : गुजरात के प्रगति नगर के नाडियाड इलाके में शुक्रवार देर रात एक 3 मंजिला इमारत गिर गई है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है. प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह हादसा इलाके में हुई तेज बारिश के कारण हुआ है.
गुजरात के प्रगति नगर में शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ. इसमें 4 लोगों की मौत हुई है. साथ ही करीब 7 से 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. इस हादसे के बाद प्रशासन और दमकलकर्मियों का दल मौके पर पहुंचा. हादसे की जगह पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया. दल ने 2 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. मौके पर बचाव कार्य अभी भी जारी है.
