बालों को हेल्दी और घना बनाने के लिए ये 5 तेल हैं बेहद फायदेमंद

बादाम का तेल  बादाम का तेल बालों को नमी प्रदान करता है। विटामिन ई और फ़ैटी एसिड से भरपूर यह तेल बालों में चमक बढ़ाने के साथ उन्हें स्मूद भी बनाता है। इसके अलावा यह डैंड्रफ़ और डेड स्किन से भी छुटाकरा दिलाता है। बादाम के तेल से अपने स्कैल्प क मालिश करें और रातभर के लिए छोड़ दें तो इसके और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं।

नारियल तेल  नारियल का तेल लॉरिक एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को नौरिश और मॉइस्चराज करता है। बालों से प्रोटीन के नुक़सान को रोकने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन ऑयल है। इसके साथ ही नियमित रूप से इस तेल को लगाने से बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं।

ऑलिव ऑयल  ऑलिव ऑयल में ऐंटी–इंफ़्लेमेटरी गुणों होते हैं, जो स्कैल्प के इरिटेशन को दूर करता है। इस तेल को लगाने से बाल स्मूद, सिल्की और शाइनी बनते हैं। साथ ही उनमें वॉल्यूम भी नजर आता है।

भृंगराज तेल  इसमें आयरन और विटामिन्स होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफ़ेद होने, झड़ने, डैंड्रफ़ व रूखा होने से बचाने मदद करते हैं। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है और उन्हें चमकदार बनाता है।

ऑर्गन ऑयल ऑर्गन ऑयल विटामिन और ऐंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो आपके बालों को चमक और कोमलता प्रदान करता है। आप इस तेल से अपने बेजान बालों में जान डाल सकते हैं। इस तेल से बालों को जड़ से लेकर के सिरों तक मालिश करें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर देखें इसका असर।

Leave a Reply