बाल्मीकी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजयसिंह

भोपाल। अखिल भारतीय वाल्मीकी सनातक धर्मसभा के तत्वावधान में आयोजित जाति-पंथ-संप्रदाय तोड़ों, राष्ट्र को जोड़ों आंदोलन के 21 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक सम्मेलन में बाल योगी उमेश नाथ के अभिनंदन कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दिग्विजय सिंह तथा परम पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ महाराज ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। 
इस अवसर पर बाल योगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि भारत में अगर सद्भाव, सम्मान, समन्वय, एकजुटता नहीं होगी तो देश खुशहाल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में जाति, संप्रदाय का भेद खत्म होना चाहिए यह सनातन धर्मी देश है यहां हमेशा सभी धर्मों का सम्मान हुआ है। एकात्मक का संदेश हमने विश्व को दिया है। वाल्मिकी बंधु एक साथ मिलकर भेदभाव खत्म करेंगे। 
बालयोगी उमेश नाथ ने दिग्विजय सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि 1999 से अखिल भारतीय वाल्मीकि सनातन धर्म सभा से दिग्विजय जुड़े हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मानवता ही सर्वोपरि है। कुछ लोगों ने धर्म के नाम पर उन्माद फैलाया है। लेकिन आप सभी ने एकजुटता के लिए अभियान चलाया, इसलिए मैं आपसे जुड़ा हुआ हूं। भारत माता के सभी लोगों ने इसे महान देश बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि हम सब जाति-पंथ-संप्रदाय-तोड़े, राष्ट्र को जोड़ें, की इस मुहिम में, मैं आपके साथ हूं।

Leave a Reply