बिना ब्याज लोन की मांग को लेकर मुस्लिमों ने दिया ज्ञापन

इन्दौर । मुख्यमंत्री कमलनाथ इन्दौर में मेट्रो ट्रेन की सौगात देने आए तो विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने उन्हें अलग-अलग समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शेख मो. शकील के नेतृत्व मे मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से ब्रिलिएंट कनवेकशन में मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कांग्रेस ने घोषणा पत्र में मुसलमान बंधुओं को बगैर ब्याज के ऋण (लोन) देने की बात कही थी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को याद दिलाते हुए कहा कि मुस्लिम वर्ग इस घोषणा से आश्वस्त है। ऐसे में शीघ्रता से इस और अमल कर उन्हें आर्थिक उन्नति में मदद की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को यक़ीन दिलाया कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के अनुसार सभी वादे पूर्ण करेगी। मुस्लिम वर्ग को जल्दी ही ऋण योजना का लाभ मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में इम्तियाज़ बेलिम, साजिद पठान, अशरफ खान, गोलू पठांन, शेख ओवैस , टीपू पटेल आदि मौजूद थे।
