बिहार के जमुई समेत कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जमुई । बिहार में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, कनकनी और शीतलहर के कारण आम लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। आमतौर पर लोग ठंड के चलते घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बढ़ती ठंड का असर लोगों के रोजगार पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने कहा गया है। ठंड का असर जमुई में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी पूरे दिन ठंड का असर रहने की संभावना है। इसके अलावा ऑटो चालकों के रोजगार पर ठंड का ज्यादा असर पड़ता नजर आ रहा है। ऑटो चालकों को सवारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय ऑटो चालक संतोष कुमार और सोनू कुमार ने कहा कि बढ़ती ठंड व शीतलहर के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। इससे उन्हें सवारी नहीं मिल रही है। इसके चलते रोजी रोटी की समस्या हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मुजफ्फरपुर देश का सर्वाधिक वायु प्रदूषित शहर बन गया है। बीते सोमवार को एयर क्वालिटी इन्डेक्स के मामले में मुजफ्फरपुर सबसे नीचले पायदान पर रहा। मुजफ्फरपुर की आवो हवा में प्रदूषण मानक सबसे सबसे उच्चतम स्तर पर है। हवा की गुणवत्ता निर्धारित करने वाले पीएम-2.5 की रीडिंग वर्तमान में 453 है जो खतरनाक स्तर से 153 यूनिट ज्यादा है। यह डेवलपमेंट पिछले 24 से 36 घंटों के बीच का है जो गंभीर चिन्ता का विषय है।
