बिहार में बढ़ा कोरोना, एक दिन में मिले 26 मरीज, बस अड्डों-स्टेशनों पर जांच के बाद ही एंट्री

पटना. होली से पहले ही एक बार फिर से पूरे देश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) बढ़ता जा रहा है. सरकार की ओर से फिर से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर सख्ती बरतने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन लापरवाही के चलते कई राज्यों में कोरोना महामारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. बिहार में भी रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. एक ही दिन में राज्य में 26 मरीजों का मिलना संक्रमण के बढ़ने का स्पष्ट संकेत हैं.

पिछले 24 घंटे में राज्य में जहां 26 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, वहीं पटना में सबसे ज्यादा 13 लोगों में पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए फिर से स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है और 24 घंटे में 33 हजार 47 लोगों की कोरोना जांच की गई है. इसके साथ ही एक बार फिर से एक्टिव मरीजों (Active Patients) की संख्या में राज्य में बढ़कर 327 तक पहुंच गई है.
 

Leave a Reply