बिहार-यूपी की कई ट्रेनों का रूट बदला

सिवान | वाराणसी रेलमंडल के सिवान जंक्‍शन और लखनऊ रेल मंडल के गोरखपुर रेल खंड पर सोमवार की देर रात से सुबह तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ऐसा उत्‍तर प्रदेश के कुसमी स्‍टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण हुआ। इसके कारण अप और डाउन दोनों लाइनों का ट्रैक बाधित रहा। बिहार और यूपी के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को इसके कारण रूट बदलकर चलाया गया। रात के करीब 12 बजे हुए इस हादसे के बाद ट्रेनों को थावे जंक्‍शन–कप्‍तानगंज मार्ग से होकर चलाया गया। इस दौरान मेन लाइन बाधित होने के कारण ट्रेनों का परिचालन कई घंटों की देरी से हुआ। वाराणसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अब रेलवे ट्रैक से पेड़ हटा लिया गया है और ट्रेनों का यातायात भी सामान्‍य हो गया है।

Leave a Reply