बीच कार्यक्रम BJP नेता कर रहे थे मारपीट, चुपचाप देखती रहीं उमा भारती

प्रयागराज. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता उमा भारती (Uma Bharti) के कार्यक्रम में जमकर हंगामा मचा. कार्यक्रम में पहले पार्टी के दो नेताओं के बीच मारपीट हुई और उसके बाद एक महिला नेता ने रोते हुए चीख पुकार मचा दी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. महिला नेता ने तेज आवाज में रोते हुए एक पदाधिकारी पर अपने पति को पीटने और परिवार का उत्पीड़न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया. महिला नेता जिस अंदाज़ में रोते हुए हंगामा कर रही थी, उससे वहां मौजूद सभी बड़े नेता सकते में आ गए. उमा भारती समेत तमाम दूसरे बड़े नेता चुपचाप वहां से चलते बने.

महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष हैं मिश्र
हंगामा शुरू होने से पहले ही उमा भारती व दूसरे बड़े नेता अपना भाषण ख़त्म कर चुके थे. हंगामा करने वाली महिला नेता सौम्या मिश्र पार्टी के महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष है, जबकि उसने नेता अमरनाथ यादव पर आज उमा भारती के कार्यक्रम में अपने पति को पीटे जाने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया. वह काशी प्रांत में क्षेत्रीय महामंत्री हैं. मारपीट और महिला नेता के हंगामे का लाइव वीडियो भी सामने आया है. दोनों नेताओं में एक जमीन को लेकर पहले भी आपस में कहासुनी हो चुकी है.

मची अफरा-तफरी

मारपीट और हंगामे के चलते कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. सौम्या मिश्रा गुरुवार को उमा भारती से मिलकर उनसे अमरनाथ यादव की शिकायत करना चाहती थीं. अमरनाथ यादव को यह बात पता चली तो उन्होंने सौम्या के पति को पहले ही बाहर घसीटकर उन पर कई थप्पड़ बरसा दिए. उमा भारती मेडिकल कॉलेज सभागार में कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर होने वाले सेमिनार में शामिल होने आई थीं.

Leave a Reply