बीते 24 घंटे में कोरोना के 1227 नए मामले मिले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1227 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 8 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। अच्छी खबर ये है कि 2130 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। दिल्ली में बात अगर कोरोना संक्रमण दर की करें तो यह 14.57 फीसदी हो गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 7519 हो गई है।
