बुंडेसलीगा में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर बने सरप्रीत

मुंबई । सरप्रीत सिंह जर्मनी की बुंडेसलीगा फुटबॉल लीग में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने हैं। युवा मिडफील्डर सरप्रीत ने बायर्न म्यूनिख की ओर से पहले मैच में उतरते ही यह अहम उपलब्धि अपने नाम की है। वहीं म्यूनिख ने इस मैच में वेर्डर ब्रेमेन टीम को 6-1 से हराया। सरप्रीत ने प्री-सीजन के दौरान रियल मैड्रिड और आर्सेनल के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। सरप्रीत का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था और उसने पिछले साल ही वहां की राष्ट्रीय टीम की ओर से पदार्पण किया था। उन्होंने भारत में अपना पिछला मैच 2018 में इंटकॉन्टिनेंटल कप में न्यूजीलैंड की ओर से ही खेला था। अभी वह वेलिंगटन के क्लब फोनिक्स की ओर से खेलते हैं। 

Leave a Reply