बुंदेलखंड के युवाओं पर चढ़ा PUBG Mobile गेम का नशा, छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास

महोबा. पबजी मोबाइल गेम (PUBG Mobile) का नशा बुंदेलखंड के युवाओं पर सिर चढ़कर बोल रहा है. नतीजतन पवजी गेम के नशे में चूर युवा छात्र अपने जीवन को दांव पर लगाते नजर आ रहे है. ताजा मामला महोबा के सुगिरा गांव में सामने आया है. जहां एक छात्र ने अपनी मां से नए मोबाइल को खरीदने के पैसे न मिलते ही जहरीला पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या का प्रयास किया.
महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पर जिंदगी और मौत के बीच खड़ा 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवा छात्र पर पवजी गेम का नशा कुछ इस तरह हावी है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है. 16 वर्षीय युवा छात्र पवजी गेम को लेकर परेशान है. छात्र की मां ईश्वर और डॉक्टरों से बेटे की बेहतर के लिए प्रार्थना करने में जुटी है. छात्र की मां के मुताबिक मोबाइल नहीं दिलाने पर आज मेरे बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है.
जिला अस्पताल के बेड जिंदगी की सांसें गिन रहा यह युवा छात्र पर पवजी गेम का नशा कुछ इस कदर हावी है कि उसे अभी भी गेम को खेलना बंद नहीं कर रहा है. दो एंड्रॉइड मोबाइल पहले से होने के बाद भी युवा छात्र सुरेंद्र तिवारी एक नए मोबाइल की मां से जिद कर रहा था, जिसे आज नया मोबाइल खरीदने के लिए मना कर दिया था. फिर क्या था कमरे में जाकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया. बेटे की हालत बिगड़ते ही उसे तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.
