बुरहान की बरसी पर हमले का अलर्ट

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर में फिर से एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकी एक बार फिर से पुलवामा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में है। इस बार आतंकी आईईडी और स्नाइपर के जरिए हमला कर सकते हैं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकी एक फिर पुलवामा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में है। पाकिस्तानी आतंकी नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बलों को स्नाइपर के जरिए निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा आईईडी ब्लास्ट से भी सुरक्षा बलों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 6-8 पाकिस्तानी आतंकियों के प्लान को सुरक्षा बलों ने पता लगाया है। आतंकियों की इस टीम में एक स्नाइपर भी शामिल है। वहीं कश्मीर में छुपकर रहने के लिए पाकिस्तानी आतंकियों ने अपने नाम भी बदल लिए हैं। आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षा बलों से बदला लेना चाहते है जिसके कारण उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का प्लान बनाया है। बता दें कि 8 जुलाई 2016 को आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में मार गिराया था। वहीं खुफिया रिपोर्ट के बाद सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
