बैंक में नौकरी के अवसर

जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है। इंडियन बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 4,336 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन 28 अगस्त तक होंगे।
इन बैंकों में होगी नियुक्ति
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2019 के लिए इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉर्पोरेशन बैंक, इंडियन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूको बैंक और यूनाइटेड सहित कुल 4336 पदों पर भर्ती होगी।
ऐसे होगी परीक्षा
इसके लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। पहली आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक और आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा, तीसरा साक्षात्कार।
परीक्षा की तारीख
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख : 12, 13, 19 और 20 अक्टूबर 2019
मुख्य परीक्षा की तारीख: 30 नवंबर 2019
योग्यता
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को उम्र में राहत दी गई है।
कैसी होगा परीक्षा का आयोजन
प्रारंभिक परीक्षा को 3 भागों में बांटा जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसे पूरा करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। अंग्रेजी के लिए, प्रत्येक एक अंक के कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता के लिए, प्रत्येक एक अंक के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जरूरी तारीखें
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 28 अगस्त 2019
