बैगा महिलाओं को कंबल, छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित  

बिलासपुर । वनवासी शिक्षा दूत स्व. प्रोफेसर प्रभुदत्त खेडा द्वारा छपरवा में स्थापित स्कूल में रविवार को जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्यों एवं कर्मचारियों की टोली सजग ने अचानकमार अभ्यारण शिक्षण समिति छपरवा के शाला परिसर में बैगा महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया। इस शाला के 35 बालिकाओं और 65 बालको को स्वेटर वितरित किए गए। इस आयोजन के अवसर पर अचानकमार जंगल के बैगा बाहुल्य ग्राम लमनी, छपरवा, बिन्दावल, सरई पतर्रा, तिलई डबरा इत्यादि ग्राम की महिलाओं को सजग की टोली के द्वारा सामग्री वितरित की गई। इस आयोजन के बाद सजग सदस्यों ने राह में गुजरती महिलाओं और नाके के बेरियर में रात्रि पाली में ठंड में ड्यूटी करने वाले गार्ड को भी कंबल वितरित किए गए । इस अवसर पर सजग टीम की ओर से पी. दासरथी सहायक संचालक, संदीप चोपडे सहायक संचालक व विधि नोडल अधिकारी, मनोज वैद्य प्राचार्य, कोस्टभ चटर्जी प्राचार्य, रवि चारी प्राचार्य, शिरीष पाण्डे, राकेश दिघ्रस्कर, नरेंद्र राजपूत, संस्थान की तरफ से योगेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, दीपक, सोनू मरकाम, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply