बॉलीवुड में छाये ये पिता और पुत्र 

सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं जिनके पिता और बेटे दोनों ने ही खूब नाम कमाया। इन सितारों में धर्मेंद्र से लेकर सनी देओल तक और अजय देवगन से लेकर वीरू देवगन का नाम शामिल है। जहां एक ओर वीरू ने बतौर स्टंट डायरेक्टर बहुत नाम कमाया तो वहीं उनके बेटे अजय देवगन ने बतौर हीरो नाम कमाया है। इसी प्रकार जैकी श्रॉफ और बेटे टाइगर श्रॉफ है। बॉलीवुड में छाये ये पिता और पुत्र । 
धर्मेंद्र-सनी देओल
देओल खानदान की भी सिनेमाजगत में खास जगह है। 'शोले', 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों से धर्मेंद्र ने लंबे अरसे तक सिनेमाजगत में राज किया तो वहीं उनकी इस विरासत को सनी ने आगे बढ़ाया। सनी देओल ने एक्शन फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। सनी के फिल्म गदर और दामिनी के डायलॉग आज तक तक लोकप्रिय हैं। 
सुनील दत्त-संजय दत्त
सुनील दत्त और उनके बेटे संजय दत्त ने भी सिनेमाजगत में खूब नाम कमाया। सुनील दत्त भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों में निभाए गए उनके दमदार किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिता की तरह संजय ने भी अपने अभिनय से बॉलीवुड में खास जगह बनाई। 
वीरू देवगन- अजय देवगन
हिंदी सिनेमाजगत में दिवंगत वीरू देवगन हमेशा याद किए जाएंगे। वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया है। खास बात यह है कि अपने बेटे अजय देवगन की भी कई फिल्मों में वीरू देवगन ने एक्शन सीन डायरेक्ट किए। जहां एक ओर वीरू ने पर्दे के पीछे रहकर नाम कमाया तो वहीं उनके बेटे अजय ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की धाक जमायी। यहां तक कि उन्हें 'सिंघम' कहा जाता है। 
ऋषि कपूर-रणबीर कपूर
रोमांटिक फिल्मों के हीरो ऋषि कपूर ने सिनेमाजगत में लंबे वक्त तक राज किया। अब ऋषि के ही पद चिन्हों पर उनके बेटे रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर ने सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। बर्फी और संजू जैसी फिल्मों से रणबीर ने साबित कर दिया कि वह अभिनय के मामले में अपने पिता से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।
 

Leave a Reply