ब्राजील में बिना चार्जर बेचा जाएगा सैमसंग गैलेक्सी एस21 मोबाइल फोन 

नई दिल्ली । एप्पल आईफोन 12 के साथ चार्जर और ईयरफोन्स नहीं देता है। ऐसा नहीं करने पर उस समय शाओमी, वनप्लस और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने एप्पल का मजाक उड़ाया था। खबर है कि अब सैमसंग भी एप्पल की राह चल पड़ी है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 कई देशों में बिना चार्जर के बेचा जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील में गैलेक्सी एस21 की बिक्री अब बिना चार्जर के हो सकेगी। हालांकि अभी सैमसंग की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। अगर ऐसा होता है तो एप्पल के बाद सैमसंग दूसरी ऐसी कंपनी होगी जो फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देगी। आपको बता दें कि सैमसंग ने ही अपने फेसबुक पेज पर बिना चार्जर वाले आईफोन का मजाक उड़ाया था, लेकिन इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था। गैलेक्सी एस21 को ब्राजील में तो बिना चार्जर के साथ देखा गया है, लेकिन यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि अन्य देशों में भी सैमसंग बिना चार्जर के साथ ही गैलेक्सी S21 बेचेगी या साथ में चार्जर देगी।

Leave a Reply