ब्रिटेन:पहली बार सर्वोच्च न्यायालय की प्रमुख होगी महिला

लंदन: ब्रिटेन में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय की प्रमुख पद पर एक महिला की नियुक्ति की गई है। लॉ लॉर्ड बारोनेस हाले ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्ष होंगी। 

मीडिया खबर मुताबिक, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने शुक्रवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख के रूप में पहली बार एक महिला न्यायाधीश की नियुक्ति को मंजूरी दी। लेडी हाले (72) को साल 2004 में पहले शीर्ष अपीलीय न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। साल 2013 से ही वह सर्वोच्च न्यायालय में उपाध्यक्ष हैं। वह मौजूदा अध्यक्ष लॉर्ड नियूबरगर की जगह लेंगी जो सितंबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आधिकारिक तौर पर वह अध्यक्ष पद की शपथ 2 अक्टूबर को लेंगी, जिनके साथ 3 नए न्यायाधीश भी शपथ लेंगे।

Leave a Reply