ब्रिटेन में सत्ता के समीकरण बदलेंगे OFBJP अध्यक्ष राजस्थान के सपूत कुलदीप सिंह शेखावत

जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) के लाडले सपूत कुलदीप सिंह शेखावत (Kuldeep Singh Shekhawat) ब्रिटेन (Britain) में आगामी दिसंबर में होने वाले नेशनल इलेक्शन (National election) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूनाइटेड किंगडम (Overseas Friends of BJP-United Kingdom) के अध्यक्ष शेखावत ने चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के समर्थन का फैसला किया है. इस संगठन के जरिए वे यूके की 48 सीटों पर लेबर पार्टी (Labor party) को झटका देने की तैयारी में जुटे हैं.
12 दिसंबर को नेशनल इलेक्शन होने
ब्रिटेन में 12 दिसंबर को नेशनल इलेक्शन होने हैं. इस चुनाव में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी ने कंजर्वेटिव पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब ब्रिटेन के आम चुनाव में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी ने किसी पार्टी के लिए खुला समर्थन दिया है. इसके लिए यूके की 48 सीटों पर लेबर पार्टी को झटका देने के लिए सियासी समीकरण बिठाए जा रहे हैं. इसका प्रमुख कारण है, गत 15 अगस्त और 3 सितंबर को लंदन में भारत के खिलाफ हुआ हिंसक आंदोलन. इस हिंसक आंदोलन में लेबर पार्टी के भी कुछ सांसद शामिल थे.
समर्थन के पीछे कई कारण हैं
इस समर्थन के पीछे कुलदीप सिंह अन्य कारण भी गिनाते हैं. उनके अनुसार, भारत के खिलाफ हुए हिंसक आंदोलन में लेबर पार्टी के सांसदों की भागीदारी के अलावा किसी भी लेबर सांसद ने कश्मीर पर हाउस ऑफ कॉमन्स में भारत के पक्ष में कुछ नहीं बोला. तीसरा उनकी पार्टी में कश्मीर पर लेबर मोशन के कारण सम्मेलन भी है.
कश्मीर भारत का अंदरुनी मामला
शेखावत के अनुसार, कश्मीर का मसला भारत का अंदरुनी मामला है. लेबर पार्टी इसकी चर्चा क्यों कर रही है? शेखावत का कहना है कि वे केवल उन्हीं सांसदों का समर्थन करेंगे, जो हमारा समर्थन करते हैं. कुलदीप सिंह के अनुसार, संगठन ने 48 ऐसी अहम सीटों की पहचान की है, जिनमें भारतीय वोटर्स अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और उनके परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं. कुलदीप सिंह राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं.
अन्य भारतीय संगठन भी लेबर पार्टी की खिलाफत कर रहे हैं
