‘भाईजान’ 2022 में दीवाली पर होगी रिलीज

डायरेक्टर फरहाद सामजी ने कुछ दिनों पहले अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम बदल कर 'भाईजान' रख दिया था। अब सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर 'भाईजान' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की एक्शन-कॉमेडी 'भाईजान' को 2022 में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स नवंबर 2021 से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक 21 जुलाई को बकरी ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। 'भाईजान' एक पॉपुलर तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान-पूजा के अलावा आयुष शर्मा और जहीर इकबाल भी नजर आएंगे।
 

Leave a Reply