भाजपा का जारी है सदस्यता अभियान

बाराबंकी । पूर्व ग्राम प्रधान कोठी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भाजपा नेता रामचन्दर की अध्यक्षता में भाजपा सदस्यता ग्रहणअभियान चलाकर लोगों को पाटब का सदस्य बनाया गया भाजपा नेता रामचन्दर की अगुवाई में गुरुवार को सिद्धौर विकासखंड के लखना पुर गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर भाजपा नेता रामचन्दर ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करने को बताते हुए कहां की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास का कार्य कर रही है सदस्यता अभियान के मौके पर डॉ दुर्गेश धीमान मिस्बाह उल रहमान सुरेंद्र कुमार धीमान सुनील वर्मा लखना पुर सहित सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
