भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर द्वारा मनाया गया युवा दिवस

जगदलपुर । 12 जनवरी मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (जिला-बस्तर) द्वारा पी .जी कॉलेज जगदलपुर पर  युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती का कार्यक्रम किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री किरण देव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास राव मद्दी, युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी उनके विचारों के विषयों में कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया वही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों को मार्गदर्शन स्वरूप अपने जीवन शैली पर उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव ने किया। वही कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र पाण्डे, जिला महामंत्री रामाश्रय सींग,वेदप्रकाश पाण्डे, जिला मंत्री नरसिंग राव, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, मनीष पारेख, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी,मनोज पटेल, रवि कश्यप, विनीत शुक्ला,प्रकाश रावल, प्रकाश झा,लक्ष्मण झा,आनंद झा, प्रितेश राव, अभिषेक तिवारी, परेश ताटी, आलेख तिवारी, रिंकू शर्मा,  विकास पात्रों, विकास चाडक, अनिमेष चौहान, रोहित खत्री, शिरिष मिश्रा, बंटू पांडेय, पृथ्वी सींग,आशु आचार्या, मनोज ठाकुर, योगेश मिश्रा,आदित्य दीक्षित, देवेश चाडक , भुनेश्वर ध्रुव, रोहन घोष, कृष्णा निषाद, पी विनय राजू,के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Leave a Reply