भारतीय टीम की सहायता के लिए द्रविड़ को भेजें : वेंगसरकर

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में जिस प्रकार भारतीय टीम के बल्लेबाजों की तकनीक पर सवाल उठाये जा रहे है। उस स्थिति में बीसीसीआई को टीम की सहायता के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख राहुल द्राविड़ को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए। वेंगसरकर ने कहा कि द्रविड ही ऑस्ट्रेलिया में स्विंग होती गेंदों और उन परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करनी है उसके बारे में खिलाड़ियों को बता सकते हैं। द्रविड़ का वहां पर रहना ही खिलाड़ियों को खूब आत्मबल देगा।
वेंगसरकर ने कहा कि किकेट बोर्ड राष्ट्रीय टीम की मदद करने के लिए द्रविड़ का बेहतर उपयोग कर सकता है, वह भी तब जब कप्तान विराट कोहली टीम के साथ ना हो। अगर उन्हें इस दौरान दो हफ्तों के लिए क्वरांनटाईन में भी रहना पड़े तो वह सिडनी में तीसरे टेस्ट से पहले नेट्स पर भारतीय टीम की मदद के लिए उपलब्ध हो जाएंगे जो 7 जनवरी से खेला जाएगा। द्राविड़ अभी एनसीए के मुख्य कोच हैं। उनकी ही देख रेख में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस की जांच की गयी थी।
