भारतीय ट्रोलर्स के निशाने पर आए जिम्मी नीशाम, जबाव देने में नहीं लगाया समय
नई दिल्ली । स्टार खिलाड़ी और दुनिया के सबसे कूल कैप्टन न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शनिवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।उनके चाहने वाले उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। भारत में भी विलियमसन के चाहने वाले कम नहीं हैं। भारतीय फैंस भी कीवी कप्तान को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान भारतीय फैन ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम को ट्रोल कर दिया। दरअसन नीशाम ने सोशल मीडिया पर विलियमसन के जन्मदिन के मौके पर कोई मैसेज नहीं लिखा। जिसके बाद वहां ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले नीशाम भी कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने ट्रोलर्स की बोलती बंद करने में समय नहीं लगाया।
जिम्मी नीशाम ने बताया कि उन्होंने विलियमसन को सबसे खूबसूरत गिफ्ट दिया हैं। दरअसल कीवी कप्तान को वर्चुअल बधाई पसंद नहीं। नीशाम ने कहा कि यदि आप केन विलियमसन को अच्छे से जानते हैं, तब आप जानते होंगे कि उन्हें बेहतरीन उपहार इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई न देकर दे सकते हैं। नीशाम के इस जवाब को आईसीसी ने भी इमोजी के साथ शेयर किया।
