भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द, बारिश ने खेल बिगाड़ा

नॉटिंघम । भारत बनाम न्यूजीलैंड, मैच के बीच बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द होने के साथ ही बारिश से रद्द होने वाले मैचों की संख्या अभी तक चार हो चुकी है।
इससे प्रशंसकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा है। और ये सोशल मीडिया पर अपने-अपने ही अंदाज में नाखुशी का इजहार कर रहे हैं। कोई आईसीसी को कोस रहा है, तो कोई कार्यक्रम की आलोचना कर रहा है। इन चाहने वालों की आलोचना का चरम आप इससे समझ सकते हैं कि इन्होंने वर्ल्ड कप में अभी तक के मैचों के आधार पर बनी प्वाइंट्स टेबल में बारिश को पहला स्थान दिला दिया है।
ट्विटर पर पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें अंकतालिका में बताया गया है कि बारिश ने चार मैच खेल हैं और चारों मुकाबले जीत लिए हैं और वह आठ अंकों के साथ पहले नंबर पर है।
