भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला जारी, कांस्य पदक के लिए हो रहा मैच

 

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जापान से मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम आज कांस्य पदक जीतने के लिए मैदान पर उतरी है। उसका मुकाबला पाकिस्तान से ढाका में है। दोनों टीमें इससे पहले ग्रुप स्टेज में आमने–सामने आ चुकी हैं। तब टीम इंडिया को 3-1 से शानदार जीत मिली थी। भारत उस लय को कायम रखते हुए कम से कम कांस्य जीतकर स्वदेश लौटना चाहेगा।

पिछले संस्करण में फाइनल रद्द होने के बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत–पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। भारत इस बार सेमीफाइनल में जापान से हार गया जबकि पाकिस्तान को दक्षिण कोरिया से हार मिली।

पहली बार कांस्य पदक मैच में आमने–सामने

दोनों टीमें पहली बार कांस्य पदक मैच के लिए आमने–सामने होंगी। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में चार बार नॉकआउट मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत हुई है, लेकिन सभी मैच फाइनल थे। 2011 में भारत ने पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। 2012 में पाकिस्तान ने भारत को 5-4 से हराया था। 2016 में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा था। 2018 में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया था।

Leave a Reply