भारत-बांग्लादेश के बीच एक और ट्रेन सेवा को मिली हरी झंडी

ट्रेन का चलना भारत-बांग्लादेश संबंधों का एक अहम पड़ाव- ममता बनर्जी
इस अवसर पर बांग्लादेश में मेघना और तितास नदियों पर बने दो रेल पुलों का भी उद्घाटन हुआ। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि ट्रेन सेवा और दो पुलों के उद्घाटन से आज का दिन दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिए अहम हो गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस ट्रेन को भारत-बांग्लादेश संबंधों का एक अहम पड़ाव करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे। इस मौके पर महानगर के कोलकाता स्टेशन पर कस्टम्स और इमीग्रेशन सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया। औपचारिक उद्घाटन के बावजूद आम लोगों के लिए यह ट्रेन सेवा 16 नवंबर से नियमित रूप से चलेगी।
पूर्व रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन कोलकाता व खुलना के बीच की 172 किमी. की दूरी चार घंटे पचास मिनट में तय करेगी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर यह ट्रेन बेनेपोल और पेट्रापोल टेशनों पर रुकेगी। बांग्लादेश ने राजशाही और कोलकाता के बीच भी एक ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।
