भारी बारिश की संभावना के चलते राज्य में एनडीआएएफ की 17 टीमें तैनात

अहमदाबाद | गुजरात में आगामी तीन दिन भारी से अतिभारी बारिश की संभावना को देखते हुए वडोदरा समेत प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है| गांधीनगर में बुधवार को हुए वेधर वाच ग्रुप की बैठक में मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि 8, 9 और 10 अगस्त को राज्यभर में अच्छी बारिश होगी| उन्होंने कहा कि कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है| मौसम विभाग के अनुमान को ध्यान में रखते हुए वडोदरा समेत प्रभावित जिलों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को तैनात किया गया है| जबकि एक टीम को गांधीनगर में स्टेन्ड टू रखा गया है| जीएसडीएमए के एडिशनल सीईओ विक्टर मेकवान और राहत निदेशक कचहरी के सचिव जीबी मुगलपरा की अध्यक्षता में वेधर वाच ग्रुप की बैठक स्टेट इमर्जंसी आपरेशन सेंटर में हुई| जिसमें डिप्टी कलेक्टर तृप्ति व्यास जारी वर्ष में हुई बारिश के आंकड़े बताए| बैठक में राज्य सरकार के सिंचाई, सड़क एवं आवास, सरदार सरोवर निगम, जलापूर्ति बोर्ड, वन एवं स्वास्थ्य इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे|
