भोपाल डीडी न्यूज के पूर्व अधिकारी मनीष गौतम घूस लेते पकड़े गए

अहमदाबाद ।गुजरात पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भारतीय सूचना सेवा के प्रथम श्रेणी के अफसर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय सूचना सेवा के अफसर मनीष आर. गौतम गुजरात रीजनल आउटरीच ब्यूरो के निदेशक हैं। मनीष गौतम ने पैनलबद्धता के लिए एक कलाकार (जादूगर) से चयन के लिए रिश्वत मांगी थी। निदेशक मनीष आर. गौतम ने कलाकार से पैसों की मांग की थी, जिसने ब्यूरो में गोपनीय शिकायत की। पुलिस ने जाल बिछा कर गौतम को नेहरू नगर स्थित कार्यालय से शिकायतकर्ता से बीस  हज़ार रुपया की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 
-भोपाल में भी की थी गड़बड़ी
गुजरात में सेवा से पहले मनीष गौतम मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित डीडी न्यूज में अधिकारी थे। भोपाल में भी पैनलबद्धता और अन्य कार्यों के दौरान उन्होंने गड़बड़ी थी। शिकायत के बाद गौतम का ट्रांसफर भोपाल से अहमदाबाद किया गया था। 

Leave a Reply