भोपाल में RSS कार्यालय में तैनात SAF जवान ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां दागीं;

भोपाल में RSS कार्यालय में तैनात SAF जवान ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां दागीं; लड़की के भाई की मौत, मां घायल

आरोपी जवान की अरेरा कॉलोनी में RSS कार्यालय समिधा पर तैनात थी। ड्यूटी के बाद उसे राइफल गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर के पास जमा करनी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

मध्यप्रदेश में भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के कॉन्स्टेबल ने आधी रात को एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक की बहन से जवान का रिश्ता तय हो चुका था, लेकिन लड़की ने शादी से मना कर दिया था। उसका कहना है कि आरोपी सिरफिरा है। रिश्ता तोड़ने की वजह से ही वह नाराज था।

आरोपी को लड़की का ऑफिस स्टाफ के साथ बाहर जाना पसंद नहीं था

एडीशनल एसपी राजेश भदौरिया ने बताया आरोपी का नाम अजीत चौहान है। लड़की प्राइवेट जॉब करती है और उसे काम के सिलसिले में स्टाफ के साथ बाहर जाना पड़ता था। आरोपी को यह पसंद नहीं था। वह ऑफिस स्टॉफ से फोन पर बात करने से भी मना करता था। बीती रात भी विवाद यहीं से शुरू हुआ था। लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन अभी तक रिश्ता नहीं तोड़ा था।

आरोपी जवान और गार्ड कमांडर सस्पेंड

आरोपी जवान की अरेरा कॉलोनी में RSS कार्यालय समिधा पर तैनात थी। ड्यूटी के बाद उसे राइफल गार्ड कमांडर चंद्रभूषण पाराशर के पास जमा करनी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह देर रात राइफल लेकर लड़की के घर पहुंच। वहां विवाद होने पर उसने लड़की और उसके परिवार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में आरोपी कॉन्स्टेबल और गार्ड कमांडर को सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले साल 21 अक्टूबर को कॉन्स्टेबल अजीत से उसकी सगाई हुई थी। दो महीने बाद मई में शादी भी होने वाली थी। लड़की का आरोप है कि अजीत की हरकतें मनोरोगियों की तरह थी। वह धमकाता था।कई बार दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करके परेशान करता था।

घायल मां जानकी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थित बनी हुई है।

लड़की के कमरे में घुसकर पूछा- मुझसे शादी करोगी या नहीं

मंगलवार रात 11:30 बजे अजीत लड़की के घर पहुंचा। सीधे लड़की के कमरे में गया और सवाल किया- मुझसे शादी करोगी या नहीं? लड़की ने कहा- अभी आप यहां से चले जाएं और परिवार को साथ लेकर आएं तभी बात होगी। इस पर अजीत बिफर गया और गोलियां दागनी शुरू कर दीं। उसने करीब 10 राउंड फायर किए। एक गोली लड़की के भाई रितेश को और एक मां जानकी को लगी।

लड़की और उसके पिता ने अजीत से राइफल छीनी और उसे किचिन में बंद कर दिया। उन्होंने भाई और मां को प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मां की हालत स्थिर बनी हुई है।

लड़की का कहना है कि उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। मां और भाई को हॉस्पिटल ले गए, लेकिन भाई रितेश को वहां मृत घोषित कर दिया गया।
लड़की का कहना है कि उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। मां और भाई को हॉस्पिटल ले गए, लेकिन भाई रितेश को वहां मृत घोषित कर दिया गया।
 

आरोपी ने वर्दी किचिन में ही जलाई

चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी को जब किचन में बंद किया तो वह जोर-जोर से चीखने लगा। उसने अंदर ही अपनी पुलिस की वर्दी भी जला डाली। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आ गई।

Leave a Reply