भ्रष्टाचारियों की धरपकड़ पर बोले सीएम:-सही रास्ते पर है विभाग

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  अपने ट्विट के जरिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के द्वारा की जा रही है आये दिन भ्रष्टाचारियों की धरपकड़ पर विभाग की कार्यवाही को उचित और सही ठहराते हुए कहा कि सरकार जिस दिन से बनी उसी दिन से सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने का ईरादा जता दिया था उसी नीति पर सरकार काम कर रही है और सरकार की नीति  के तहत विभाग काम कर रहा है।
सीएम गहलोत ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि एसीबी राजस्थान में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है जिससे भ्रष्ट लोगों में भय का माहौल है. भ्रष्टाचार का खात्मा आमजन के सहयोग से ही संभव है। आमजन किसी भी भ्रष्ट गतिविधि की सूचना एसीबी के हेल्पलाइन नंबर 1064 या वॉट्सऐप नंबर 9413502834 पर जरूर दें। बता दें कि करप्शन के विरुद्ध सीएम गहलोत हमेशा से ही एक्टीव नजर आते रहे हैं. उन्होंने घूसखोरी के खिलाफ राजस्थान में एसीबी को एक्शन लेने के लिए पूरी तरह से फ्री हैंड कर रखा है. घूसखोर प्रदेश के मुख्यमंत्री की रडार पर है प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाने वाली बड़ी मछलियों की रातों की नीदें उड़ चुकी हैं. दिन का चैन खो गया है. रिश्वत लेने वाले साहब और साहब के सिपहसालार सावधान हो गए हैं. उद्देश्य साफर नजर आ रहा है राजस्थान में करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है. फिर चाहे किसी मंत्री या विधायक का आशीर्वाद प्राप्त सरकारी अधिकारी या निजी दलाल ही क्यों न हो।

Leave a Reply