मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर कांग्रेस हाईकमान की नजर, तैयार किया जा रहा है रिपोर्ट कार्ड

जयपुर. राज्य सरकार (Rajasthan Government) के मंत्रियों के कामकाज पर कांग्रेस हाईकमान (Congress high command) की नजर है. मंत्रियों का नियमित रूप से रिपोर्ट कार्ड (Report Card) तैयार किया जा रहा है.

प्रत्येक मंत्री के कामकाज को लेकर कांग्रेस हाईकमान को नियमित रूप से रिपोर्ट भेजी जा रही है. जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब (Poor performance ) है उन्हें अगले फेरबदल में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

अच्छी परफॉर्मेस वाले राज्य मंत्रियों को प्रमोट किया जाएगा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कामकाज में कमजोर रहे मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने की हिदायत दी है. पांडे ने कहा कि फिलहाल मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना नहीं है, लेकिन अगले फेरबदल में कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को बाहर करने के साथ नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. अच्छी परफॉर्मेस वाले राज्य मंत्रियों को प्रमोट किया जाएगा.

ये बनाए गए हैं परफोर्मेंस के आधार

मंत्रियों के विभागों के कामकाज, जिलों के दौरे और जनसमस्याओं के निवारण को परफॉर्मेंस का आधार बनाया गया है. कमजोर परफॉर्मेंस वोल मंत्रियों को प्रदेश प्रभारी ने चेतावनी दे दी है. अब मंत्री जिलों के दौरों और जनसुनवाई को लेकर ज्यादा सजग नजर आएंगे, क्योंकि पद पर बने रहने के लिए परफॉर्म करने की शर्त डाल दी गई है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सीएम से चर्चा कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी बढ़ाई

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही रविवार को राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला लिया गया था कि प्रभारी मंत्री प्रत्येक 15 दिन में अपने प्रभार वाले जिलों में जाएंगे. वहां वे जनसुनवाई करके अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान कराएंगे. वहीं मंत्रियों को लगातार आमजन के संपर्क में भी रहने की हिदायत दी गई थी. सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत 20 से मंत्री शामिल हुए थे.

Leave a Reply