मंत्री राठौर द्वारा टीकमगढ़ में पुलिस थानों-आवासों का शिलान्यास-लोकार्पण

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने आज टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित 60 पुलिस आवास का लोकार्पण और 3 थानों का शिलान्यास किया। श्री राठौर ने कहा कि राज्य सरकार ने अधोसंरचना के कार्यों को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री श्री यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने भी संबोधित किया।
रामनगर में गौ-शाला का भूमि-पूजन
मंत्री श्री राठौर ने जतारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामनगर के ग्राम भगवंतपुरा में 28 लाख लागत की गौ-शाला का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि गौ-शाला निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
