मंत्री शर्मा द्वारा “गॉड ऑफ गॉड्स” फिल्म प्रदर्शन का शुभारंभ

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ रंगमहल टॉकीज में 'गॉड ऑफ गॉड्स' फ़िल्म के प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया l प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित यह फिल्म देवों के देव निराकार शिव पर केन्द्रित हैl ब्रम्हाकुमारी राजयोगिनी अवधेश बहन ने बताया कि फिल्म पूरे देश में दिखाई जा रही हैl
