मंत्री शर्मा ने किया पौध-रोपण

जनसंपर्क एवं विधि-विधायी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने एयरपोर्ट रोड स्थित द ब्लेयर कॉलोनी में पौध-रोपण किया। कार्यक्रम में  कॉलोनी के   रहवासियों ने 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। मंत्री श्री शर्मा ने रहवासियों की इस पहल की सराहना की।

मंत्री श्री शर्मा ने रहवासियों द्वारा 1-1 पौधे गोद लेने के संकल्प की भी सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इसी तरह की जन जागरूकता से हमारा पर्यावरण बचेगा। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यदि भोपाल की समस्त कॉलोनियों की समितियाँ पौध-रोपण का अभियान संचालित करें तो भोपाल को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी सर्वश्री रमेश भोले,  लक्ष्मीकांत विजयवर्गीय,   अजय जैन, अशरफ खान,  विक्रम राजपूत,  जया लीलानी,  हिमांशी रायचंदानी,  आशीष मिश्रा,  आलोक झा,  पूर्णिमा  चौरसिया, मंजुल सिंह, आनंद सिंह, स्मिता भोले, अंजू रामनानी, संदीप अग्रवाल, मंजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
 

Leave a Reply