मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी सैयद मोहम्मद अफजल का लंबी बीमारी के बाद निधन

भोपाल । मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी सैयद मोहम्मद अफजल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 1990 बैच के आईपीएस अफजल पिछले लंबे समय से बीमार थे और गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अफजल के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पुलिस महानिदेशक वीके जौहरी ने शोक प्रकट किया है।
अपने हंसमुख स्वभाव के लिए विख्यात अफजल ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्हें वर्ष 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने कैरियर में सदैव ईमानदारी और लगन के साथ काम किया। अपने सहकर्मियों के बीच वे मिलनसारिता और मुस्कुराहट के लिए पहचाने जाते थे। अपने कैरियर में उन्हें अनेक अवार्ड मिले। उनका जाना मध्यप्रदेश की पुलिस सेवा की अपूरणीय क्षति है।
