मध्यप्रदेश में 169 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि, एक व्यक्ति की मौत

भोपाल । मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 169 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या बढ़कर 2,57,068 हो गयी है। इसी अवधि में एक और व्यक्ति के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,828 हो गयी है। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से रतलाम में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 924 लोगों की मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 617, उज्जैन में 104, सागर में 150, जबलपुर में 251, खरगोन में 107 एवं ग्वालियर में 228 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई है। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 33 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 47 नये मामले आये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,57,068 संक्रमितों में से अब तक 2,51,320 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,920 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि 199 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
