मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के निर्देश;

मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के निर्देश; भुगतान के लिए CSC, M.P.Online, ATT एवं POS मशीन का उपयोग करें

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक अप्रैल यानी आज से कंपनी के केश काउंटर बंद कर दिए हैं।

मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा एक अप्रैल यानी आज से कंपनी के कैश काउंटर बंद कर दिए हैं। उपभोक्ता अब M.P.Online, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), ATT एवं POS मशीन के द्वारा नगद भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, ECS, EBPS, BBPS, केश कार्ड, वॉलेट, PTM, गूगल पे, अमेजान पे, फोन पे आदि) एवं उपाय मोबाइल एप विकल्पों द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्ध रहेगी।

मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों को कहा है कि उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। कंपनी को लगातार राजस्व मिलता रहे। इस संबंध में कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी संभागीय कार्यालयों, जोन/वितरण केन्द्रों में बिजली बिल भुगतान के विकल्पों एवं नकद भुगतान के स्थानों की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि बिजली बिल भुगतान में होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 (टोल फ्री) अथवा नजदीकी जोन/वितरण केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply