मनचले ने की महिला से छेड़छाड़

जयपुर । मुरलीपुरा इलाके में सरेराह बाइक सवार मनचले के एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा स्कीम निवासी 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है वह मुरलीपुरा इलाके स्थित सरकारी स्कूल के पास से जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार व्यक्ति ने उसका पीछा कर छेड़छाड़ की और अभ्रदता की। शोर मचाने पर मनचला तेजी से बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ मनचले की तलाश कर रही है।

Leave a Reply