ममता बनर्जी का भाजपा से सवाल यीशु मसीह का जन्मदिन क्यों नहीं राष्ट्र अवकाश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 को देखते हुए चुनावी घमासान जारी है। अलग-अलग पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है और इसी को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि जीसस क्राइस्ट का जन्मदिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में क्यों नहीं मनाया जा सकता? भाजपा सरकार ने इसे वापस क्यों ले लिया? भावनाएं सभी की होती हैं। उन्होंने पूछा, "इसाईयों ने कौन-सी गलती की है? क्या भारत में स्क्यूलरिज्म बचा है? मुझे कहते हुए दुख होता है लेकिन एक तरह धार्मिक घणता की राजनाति चल रही है। पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर भाजपा और टीएमसी में जोरदार टक्कर देखई जा रही है। कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल को दौरा किया जहां अपने तमाम चुनावी कार्यक्रम किए जिनमें एक रैली औऱ रोज शो शामिल था। इसके अलावा टीएमसी के कई नेता अब भाजपा में जाकर शामिल हो गए हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम शुभेंदु अधिकारी का है। दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही हैं। दोनों के तरफ से एक दूसरे पर सियासी हमले किए जा रहे हैं।
