मर्डर म‍िस्‍ट्री में 100 लड़‍क‍ियों से पूछताछ के बाद भी मौत रहस्‍य से नहीं उठा पर्दा

रांची । यह मर्डर म‍िस्‍ट्री Murder Mystery है झारखंड की राजधानी रांची के एक ऐसे श‍िक्षक की ज‍िसके कमरे से दर्जनों कंडोम के पैकेट पाए गए थे। सड़क पर गोली मार कर द‍िनदहाड़े हत्‍या कर दी गई थी। शव की श‍िनाख्‍त तो हो गई लेक‍िन पुल‍िस चार साल बाद भी हत्‍यारों तक नहीं पहुंच पाई है। गोली क्‍यों मारी गई, हत्‍यारे कौन थे ? आज तक यह रहस्‍य कायम है। पुल‍िस इस रहस्‍य से अबतक पर्दा नहीं उठा सकी है।

दो अपराध‍ियों ने मारी थी गोली

इस मर्डर म‍िस्‍ट्री Murder Mystery का मुख्‍य केंद्र स्‍थल है झारखंड की राजधानी रांची का लालपुर चौक। इस चौक से महज कुछ दूरी पर बीच सड़क पर द‍िनदहाड़े दो अपरराधी हथ‍ियार लहारते हुए पहुंचे। योजनाबद्ध तरीके से दोनों अपराधियों ने सबके सामने श‍िक्षक को गाली मार दी। सड़क पर ही श‍िक्षक की मौत हो गई।

गुरुनानक स्‍कूल में पढ़ाते थे श‍िव प्रसाद

पुल‍िस र‍िकार्ड के मुताब‍िक इस श‍िक्षक का नाम था- श‍िव प्रसाद। हत्‍या के बाद जब पुल‍िस ने छानबीन शुरू की तो पता चला क‍ि श‍िप प्रसाद राजधानी रांची के ही गुरु नानक स्कूल में पढ़ाते थे। यानी पेशे से शिक्षक थे। हत्‍यारे घटनास्‍थल से भाग चुके थे। पुल‍िस के ल‍िए सबसे बड़ी चुनौती थी हत्‍यारों तक पहुंचना। तभी पता चल पाता क‍ि हत्‍या क्‍यों की गई।

Leave a Reply