मलाइका बिंदास अंदाज में नजर आईं 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्मी दुनिया के लवबर्ड्स बने हुए हैं। इसकी वजह यही है कि मलाइका ने जब से खान फैमली को छोड़ा है  तभी से वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और सुर्खियां बटोरने में लगी हुई हैं। मलाइका और अर्जुन की डेटिंग वाली खबरें लंबे समय से चल रही हैं। यहां आपको बतला दें कि इस समय मलाइका और अर्जुन न्यूयॉर्क में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। यही नहीं मलाइका ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मलाइका ने इसी बीच अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसे देख अर्जुन चुप नहीं रह सके और इस फोटो का क्रेडिट मांगते नजर आ गए। इस तस्वीर में मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मल्टी कलर की जैकेट पहने नजर आई हैं। उनका अंदाज भी बेहद बिंदास है और फोटो कैप्शन में 'ओनली लव' लिखकर मानों अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है जबकि अर्जुन कपूर ने मलाइका की फोटो पर इस तरह का कमेंट किया हो, बल्कि वो ज्यादातर समय उनके फोटो पर कमेंट करके चुटकियां लेते रहते हैं। सूत्र तो यही कहते हैं कि बहुत जल्द मलाइका और अर्जुन शादी के बंधन में बंधते नजर आएंगे। वहीं अर्जुन और मलाइका इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। उनके लिए तो रिलेशन में हैं बस इतना ही काफी है। 
 

Leave a Reply