मसौली में सपा-भाजपा में सीधी टक्कर 

मसौली बाराबंकी । विकास खण्ड मसौली में ब्लाक प्रमुख पद के लिए कोई भी नामांकन वापस न होने के कारण सपा एव भाजपा में अब सीधा मुकाबला होगा ऊँट किस करवट बैठता है यह तो आज मतदान एव मतगणना के बाद पता चलेगा। 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यीय वाले विकास खण्ड मसौली में प्रमुख पद के लिए समाजवादी पाटब समर्थित पूर्व प्रमुख रईस आलम व भाजपा समर्थित अंशू सिंह वर्मा ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था आज नाम वापसी पर लगी सभी की नजरें तीन बजे तक उम्मीदवारों की राह तकती रही परन्तु किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस न लेने पर आज होने वाले मतदान में सीधा मुकाबला होगा। जिसको लेकर उम्मीदवारों एव समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। 

Leave a Reply