महंत ने नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से किया कई बार रेप

बरनाला । हरियाणा के बरनाला में महंत ने नशीला पदार्थ पिलाकर एक लड़की के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की का एक नाबालिग लड़के से जबरन विवाह करा दिया। पीड़ित लड़की ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है और एक महिला पर उसे हरियाणा के महंत के पास कथित तौर पर बेचने के आरोप लगाया हैं। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है। सिविल अस्पताल में पीड़ित लड़की ने बताया कि पिछले वर्ष 24 जून को वह फोटो स्टेट करवाने गई थी तो उसके घर में किराए पर रहने वाली लड़की उसे सेखा रोड पर एक घर में ले गई। वहां जाकर उसे उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशा था। नशे की हालत में एक हरियाणा के महंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे उक्त इस महंत के पास बेचा भी गया। फिर उसे बरनाला के एक नजदीकी गांव में ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म होता रहा। इस दौरान भी उसे जबरदस्ती नशे की गोलियां खिलाई गईं। फिर उसे बठिंडा में ले गए, जहां एक महिला ने जबरदस्ती अपने नाबालिग लड़के से उसकी शादी करवा दी और कोर्ट में भी उसके धक्के से बयान दिला दिए। इसी बीच उसकी मारपीट भी होती रही।
पीड़िता ने बताया कि बीते दिन जब घर में कोई नहीं था तो वह मौका पाकर वहां से भागकर अपने माता-पिता के पास आ गई। इसके बाद उसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों ने संदेह पूर्ण भूमिका निभाई। जब इस संबंधी थाना सिटी के इंचार्ज लखविन्द्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले भी एक मामला दर्ज है। अब पुलिस लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जाएंगे और कोर्ट के आदेशों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
