महाकाल मंदिर परिसर से दो किन्नरों को भगाया, सीएसपी ने दी चेतावनी अगली बार दिखी तो करूंगी कार्रवाई

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से जबरन रूपए वसूलनें वाले किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने शनिवार को मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसरा में निर्गम द्वार के पास पहुंची। सीएसपी ने दो किन्नरों को महाकाल मंदिर के द्वार से हटा दिया और चेतावनी दी कि अगली बार महाकाल के द्वार पर रुपए मांगते हुए दिखे तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बताते दे बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर के निर्गम द्वार पर किन्नरों के जमावड़ जमे रहता। किन्नारों की ये टोली मंदिर के निर्गम द्वार से निकलने वाले श्रद्धलुओं से झूमाझटकी कर जबरन पैसा वसूलते है। 5 जुलाई को दैनिक भास्कर डॉटकाॅम ने किन्नरों द्वारा अवैध वसूली की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। जिसके बाद पुलिस महकमे ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को सीएसपी शुक्ला टीम के साथ महाकाल मंदिर परिसर पहुंची। परिसर में खड़ी दो किन्नरों को चेतावनी देकर मंदिर से बाहर किया।
