महाराष्ट्र चुनाव परिणाम LIVE /भाजपा-शिवसेना गठबंधन 44 सीटों पर आगे, 0 पर पहुंचा कांग्रेस का आंकड़ा

मुंबई. महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे से काउंटिंग जारी है। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। प्रदेश में चार चरण में हुए चुनावों में इस बार कुल 60.68 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो कि पिछली बार की तुलना में लगभग बराबर है। 2014 के चुनाव में राज्य में 60.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। 867 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

          महाराष्ट्र चुनाव परिणाम
पार्टी    जीत    आगे    कुल
भारतीय जनता पार्टी    0    24    24
इंडियन नेशनल कांग्रेस    0    0    0
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी    0    3     
शिवसेना    0    20    20
अन्य    0    1    1
कुल    0    48    48
मतगणना अपडेट

शुरूआती रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 44 सीटों पर, कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन 3 सीटों और एक सीट पर अन्य आगे हैं।
राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले 8,000 से अधिक मतों से भाजपा की कंचन राहुल कूल से आगे।
अहमदनगर, महाराष्ट्र के पूर्व विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे, सुजय विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।
 नागपुर से भाजपा नेता नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।
 एनसीपी के अमोल कोल्हे शिरूर निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। शिवसेना को छोड़ने के बाद कोल्हे चुनावों से पहले एनसीपी में शामिल हो गए थे।
 मावल निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा नेता और अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पीछे चल रहे हैं।
मुंबई उत्तर सीट से अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर पीछे चल रही हैं। 
कांग्रेस नेता संजय निरुपम अपने परिवार के साथ सुबह-सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर माथा टेकने पहुंचे।
राज्य के चुनाव मैदान में उतरे कई चेहरों पर देशभर की नजर है। इनमें नागपुर से भाजपा उम्मीदवार तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रपुर से भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर, धुलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे, रायगढ़ सीट से शिवसेना उम्मीदवार व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गिते, पुणे सीट से भाजपा उम्मीदवार व प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट हैं।

इसके साथ ही, नांदेड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चव्हाण, सोलापुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार शिंदे, अकोला और सोलापुर सीट से वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार प्रकाश आंबेडकर, उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर, दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा और मुंबई उत्तर पश्चिम से संजय निरुपम समेत कई दिग्गज हैं।

 
एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की 'बल्ले-बल्ले'

विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक- महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर से 2014 के परिणामों को दोहराती हुई नजर आ रही है। भाजपा-शिवसेना महागठबंधन को 36 से 42 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।जबकि  कांग्रेस-एनसीपी महागठबंधन को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

2014 में 41 सीटों पर भाजपा-शिवसेना ने किया था कब्जा

साल 2014 के भाजपा ने 23 सीटों पर शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने दो और एनसीपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा, शिवसेना और रामदास आठवले सहित कुछ अन्य छोटे दलों ने मिलकर महायुति बनाई, जिसे एनडीए कहा जाता है। वहीं कांग्रेस, एनसीपी समेत करीब 56 दलों का महागठबंधन बना है, जिसे यूपीए कहा गया। इनके अलावा भारिप बहुजन महासंघ के प्रकाश आंबेडकर ने हैदराबाद के असदउद्दीन ओवैसी के मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एमआईएम को मिलाकर वंचित आघाडी का गठन किया।

गोंदिया में 33 व अमरावती में 18 राउंड में मतगणना 

राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से पालघर, भिवंडी में सर्वाधिक 35 फेरों में मतगणना पूरी होगी। जबकि गोंदिया में 33 और बीड व शिरुर में 32 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। सबसे कम 17 राउंड में हातकणंगले में मतगणना होगी। अमरावती और सांगली में 18 राउंड में काउंटिंग होने वाली है। इस लोकसभा चुनाव में कुल 867 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए राज्यभर में 97 हजार 640 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 
 

Leave a Reply