महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एचएससी और एसएससी एग्जाम (10वीं-12वीं ) में रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 25 जनवरी 2021 तक एचएससी और एसएससी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. पहले एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी तय की गई थी. शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ाने की जानकारी दी गई है. इससे पहले महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी दी रही कि 15 अप्रैल के बाद एचएससी परीक्षा और 1 मई के बाद एसएससी परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें कि राज्य की शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने बताया था कि वर्तमान सत्र 2020-21 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तीन महीने की देरी के बाद कराई जाएगी. इसकी वजह कोविड संक्रमण महामारी है. बता दें कि आमतौर पर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी-मार्च महीनों में आयोजित की जाती थीं लेकिन इस बार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल के बाद आयोजित की जा सकती हैं. जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 मई 2021 से शुरू हो सकती हैं.
