महाराष्‍ट्र में रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन से टकराया बाघ, दर्दनाक मौत

नागपुर. बाघ प्रेमियों के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से दर्दनाक खबर आई है. यहां रेलवे की पटरी लांघते हुए ट्रेन से टकरा जाने से एक बाघ की मौत हो गई. बल्‍लारशाह से गोंदिया जाने वाले माल गाड़ी से ये हादसा हुआ. ऐसा बताया जा रहा है कि बाघ ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान वह चलती गाड़ी के नीचे आ गया.

रेलवे के गोंदिया कार्यक्षेत्राधिकार के अनुसार यह घटना हिरडामली रेलखण्ड के पास हुई. इस घटना से क्षेत्र के बड़े अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. बता दें कि इस रूट पर ट्रेन से टकराकर जानवों का घायल होना और मरना आम बात है. यहां पर इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, T-14 नामक मादा बाघ अपने 3 शावकों के साथ जब टहल रही थी तभी पटरी पर अचानक ट्रेन आ गई. इस हादसे में मादा बाघ के एक शावक की मौत हो गई. मृतक बाघ की आयु 6 से 9 माह बताई जा रही है. 
 

Leave a Reply